डॉ. मुखर्जी की जयंती पर पौधा गोद लेने का लिया सकल्प

भाजपा ने किया पौधा दान, कार्यकर्ताओं ने कहा बच्चे की तरह पालेंगे

भिण्ड, 06 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोहद नगर द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती का कार्यक्रम सिंचाई विभाग के विश्राम ग्रह पर मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन एवं संचालन महामंत्री आशीष शर्मा व आभार कार्यक्रम प्रभारी संतोष प्रजापति ने व्यक्त किया।
इस मौके पर विवेक जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अखंडता के लिए सर्वस्व समर्पित कर देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सप्ताह भाजपा सेवा कार्य के रूप में मना रही है। डॉ. मुखर्जी जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष राज्य के दर्जा के खिलाफ थे और उन्होंने राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा बताते हुए अनुच्छेद 370 का पुरजोर विरोध किया था। संसद के भीतर और बाहर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी। भारतीय जनसंघ का मकसद इसे तत्काल समाप्त करना था। मुखर्जी ने 26 जून 1952 को अपने लोकसभा भाषण में इस प्रावधान के खिलाफ आवाज उठाई। राज्य का अलग झंडा होने और प्रधानमंत्री के प्रवाधान पर मुखर्जी ने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। मोदी सरकार ने 2019 में इसको समाप्त कर दिया। मुखर्जी 1943 से 1946 तक अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष भी रहे। 1953 में जम्मू और कश्मीर पुलिस की हिरासत में उनकी मृत्यु हो गई।
डॉ. मुखर्जी को याद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया व प्रत्येक कार्यकर्ता को पौधा दान किया गया भाजपा संगठन ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए जिस पर प्रत्येक कार्यकर्ता ने एक पौधा गोद लेने का सकल्प लिया और उस पौधे को बच्चे की तरह पालने का वचन दिया। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर शर्मा, संजय झा, अर्चना शर्मा, भीकम कौशल, शादी खा, लाखन सिंह गुर्जर, केपी राठौर, लला कुशवाह, रिंकू भटेले, प्रमोद कामत, राजेश नागर, प्रदीप भरद्वाज, सौरभ पांडेय, जुगल सोनी, विक्रम यादव, विकास श्रीवास, मदन श्रीवास, दशरथ घुरैया, आत्मदास भटनागर, विद्यराम शेजवार, उमा राठौर, संतोष राठौर, पिंकी सगर, राधेश्याम गौड़, विकास जैन, अरविंद शर्मा, धर्मेन्द्र कंसाना, मनीष विजयवंशी, विनोद माहौर, हरिओम भटेले, विवेक शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।