भिण्ड, 05 जुलाई। मेहगांव पुलिस थाने में पदस्थ उप निरीक्षक सुरेश शर्मा को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है। उनको निरीक्षक बनाए जाने पर एनएसयूआई अध्यक्ष अंकित तोमर, जिला प्रवक्ता रोहित शुक्ला, कांग्रेस जिला सचिव मनीष शिवहरे, नगर अध्यक्ष अभिषेक भदौरिया, विधानसभा उपाध्यक्ष रितिक भदौरिया, नगर उपाध्यक्ष अंशु भदौरिया, कृष्णा गुर्जर सहित कई लोगों ने मेहगांव थाने पहुंचकर उप निरीक्षक पद से पदोन्नत हुए सुरेश शर्मा को पुष्पहार पहनाकर हर्ष व्यक्त किया।