मोदी, शाह ने बदली जनता की विचारधारा : आर्य

नवमनोनित जिलाध्यक्ष का गोहद में भव्य स्वागत

भिण्ड, 15 फरवरी। भाजपा युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत कुशवाह, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष पिंकी सगर के प्रथम नगर आगमन पर गोहद विधानसभा में भव्य व अभूतपूर्व स्वागत किया गया। स्वागत का सिलसिला मालनपुर से आरंभ हुआ और नया बस स्टैण्ड अदर्स वाटिका तक अनवरत जारी रहा। यहां स्वागत कार्यक्रम एवं आजीवन संग्रह निधि कार्यक्रम भाजपा अनुसूचित जाति राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य के मुख्य अतिथ्य में आयोजित किया गया। मंच पर लक्ष्मीनारायण शर्मा, कमल सिंह तोमर, अर्चना शर्मा, विवेक जैन, रवि शर्मा, देवेन्द्र गोड़, विक्रांत कुशवाह, पिंकी सगर, सज्जन सिंह यादव, भीकम कौशल, रामसिया जाटव, अर्चना शर्मा आदि उपस्थित थे। मंच संचालन आशीष शर्मा ने किया।
आदर्श वाटिका में आयोजित स्वागत सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि वर्तमान परिवेश में राजनीति का ग्राफ गिरने से जनता के बीच विश्वास कम हो गया, लेकिन नरेन्द्र मोदी अमित शाह एवं शिवराज सिंह ने जनता के बीच पुन: विश्वास कायम किया। उन्होंने कहा कि पड़ तो अल्प समय के लिए है, पड़ के रहते हमे अभिमान न करते हुए अपनी छमता का प्रदर्शन करना चाहिए पार्टी का जो स्वरूप है। उसमें उन कार्यकर्ताओं की मेहनत है, जिन्होंने मीलों का सफर पैदल तय कर चने कहकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा कमल पुष्प कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व जिनकी कमरतोड़ मेहनत और यातनाओं को झेलकर बतवर्च खड़ा किया। इस कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता पार्टी के वरिष्ट नेताओं के घर-घर जाएगा और उनके राजनीतिक सफर की जानकारी लेगा।
नवमनोनित युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत कुशवाह ने कहा कि जिले का प्रत्येक युवामोर्चा का जिलाध्यक्ष है हमें एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करना है। यहां समर्पण निधि प्रभारी सज्जन यादव ने कहा कि भजपा का संचालन प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग से होता है, गोहद विधानसभा में समर्पण निधि का लक्ष्य बीस लाख रुपए रखा है। कार्यक्रम में दशरथ सिंह घुरैया, अनिल भारद्वाज, रामु तोमर, विशाल भदौरिया, भगत सिंह तोमर, विजय तोमर, प्रमोद कामद, राहुल खुरासिया, ब्रजेन्द्र गुर्जर, ललित अग्रवाल, सौरभ पांडे, सौरभ गुप्ता, सुमन गुप्ता, उमा राठौर, कल्पना सोनी, सीमा मिश्रा आदि उपस्थित थे।