भिण्ड, 12 फरवरी। मप्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष (दर्जा कैबिनेट मंत्री) आशुतोष तिवारी का दबोह में प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। उनका काफिला अपने निर्धारित समय पर जैसे ही दबोह नगर में प्रवेश किया, वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैण्डबाजों के साथ भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए फूलमालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर भी साथ रहे। उनका प्रथम स्वागत दुग्ध डेयरी के सामने जीतू पाठक के निवास पर किया गया।
इसी क्रम में राव सहाब गुर्जर ने सोनालिका एजेंसी पर भव्य स्वागत किया, साथ ही वही फीता काट कर एक दुकान का उद्घाटन किया। इसके बाद तिवारी का पातारा बाग पर भी स्वागत किया गया। इसके उपरांत कौंच रोड पर रविन्द्र मिश्रा के निवास पर भी स्वागत सत्कार किया गया, तो वहीं झण्डा चौक पर भाजपा के नेताओं ने नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अंजनी कुरचानिया के नेतृत्व में मंत्री तिवारी का फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बताना मुनासिब होगा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री के स्वागत के लिए कई स्वागत पंडाल सजाए थे। जिसके बाद मंत्री का काफिला रणकोशला माता मन्दिर पर पहुंचा, जहां पर माता के दर्शन के उपरांत मन्दिर पर चल रही रामकथा में बैठकर कथा का श्रवण किया।
भाजपा का कार्यकार्ता मजबूत है : गुर्जर
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने पत्रकारों के सबाल पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बहुत ही मजबूत है। जब उनसे पूछा कि कांग्रेस के कार्यकाल में दबोह में तोडफ़ोड़ की गई थी। उसका कोई समाधान नहीं निकला, तो उनका जवाब था कि वरिष्ठ लोगों को बता दिया गया है, जल्दी ही समाधान निकलेगा। एक अन्य प्रश्न के जवाब में बोले कि कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित रहता है।
पत्रकारों ने मप्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी से सवाल किया कि लहार विधायक ने अभी हाल ही में भाजपा नेताओं पर पिता का नाम बदलने के लिए कहा गया है, तो उन्होंने कहा कि गोविन्द जी पर कोई टिप्पणी करने जैसा कुछ जमता नही है। यह कहते हुए मीडिया कर्मियों के सवालो से भागते नजर आए। यहां बता दें कि पत्रकारों द्वारा जब भी भाजपा के बड़े नेताओं से डॉ. गोविन्द सिंह से संबंधित प्रश्न किया जाता है तो अक्सर भाजपा नेता बिना कोई जवाब दिए चले जाते हैं।
इन भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी का मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अंजनी कुरचानिया, महामंत्री रावसहाब गुर्जर, महामंत्री रविन्द्र चिकवा, कार्यालय मंत्री धर्मेन्द्र पठाक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नवल मिश्रा, वरिष्ठ नेता केशव गुप्ता, भगवान नायक, राजेन्द्र सिंह गुर्जर, कप्तान सिंह कौरव, शिब्बी गोस्वामी, धर्मेन्द्र कुरचानिया, रविन्द्र मिश्रा, कुलदीप यादव, शरद खेमरिया, सुशील गोस्वामी, लालता कुशवाह, संजीव यादव, संजीव सोनी, जीतू पाठक, संतोष कुशवाह एडवोकेट आदि ने स्वागत किया।