भाजपा राष्ट्रीय पूर्व संगठन महामंत्री जोशी भिण्ड पहुंचे

-विधायक कुशवाह ने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पगुच्छ देकर अगवानी की

भिण्ड, 29 अक्टूबर। पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी एक दिवसीय प्रवास पर भिण्ड पहुंचे। जहां विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ उनकी अगवानी करते हुए पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
पूर्व संगठन राष्ट्रीय महामंत्री जोशी अटेर रोड स्थित ग्राम बढ़पुरा निवासी समाजसेवी आशीष भारद्वाज के निवास स्थान पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद जोशी मप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. गुलाब सिंह के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे, पूर्व जिला संगठन मंत्री जितेन्द्र सिंह भदौरिया, भाजपा वनखण्डेश्वर मण्डल अध्यक्ष प्रिंस दुबे, पूर्व नगर अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह भदौरिया, राजेन्द्र शास्त्री, रामअवतार शिवहरे, जामपुरा सरपंच उदयराज सिंह भदौरिया, दिलीप सिंह कुशवाह आदि लोग मौजूद थे।