मेहंदी के माध्यम से छात्राओं ने दिया मतदाता जागरुकता का संदेश

भिण्ड, 03 फरवरी। शा. महाविद्यालय मेहगांव में 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार मतदाताओं को जागरुक करने एवं प्रजातंत्र में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं द्वारा ‘मतदान अनिवार्य’ हेतु हाथों पर मेहंदी लगाकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। हमारे देश में दान करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि वह अपने मत यानी वोट का अवश्य दान करें जिससे हम स्पष्ट एवं निष्पक्ष सरकार का चुनाव कर सकें। एक मत काफी महत्वपूर्ण होता है हम सबको अपने मत का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। छात्राओं ने हाथों में लोकतंत्र की मेहंदी रचाकर प्रत्येक नागरिक को मतदान करने के लिए प्रेरित किया एवं प्रत्येक नागरिक अपनी मत का सही प्रयोग कर अच्छे सरकार चुनने के लिए स्वतंत्र है। यह संदेश शताक्षी, कृतिका, मोहिनी, राखी, श्वेता, आरती, शैलेन्द्री, सपना, प्रियंका, रामा, रिया, सोनम आदि छात्राओं ने मेहंदी के माध्यम से दिया। यह कार्यक्रम प्राचार्य आरके डबरिया के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी गिरिजा नरवरिया द्वारा किया गया। जिसमें प्रो. दुर्गेश गुप्ता, प्रो. राधा किशन शर्मा, प्रो. आलोक मिश्रा, डॉ. प्रियंका विसेन, प्रो. सुनील बंसल, प्रो. वंदना श्रीवास्तव, प्रो. अंबुजा गुप्ता, प्रो. पुरुषोत्तम सिंह तोमर, प्रो. शिवप्रकाश सिंह नरवरिया एवं डॉ. हर्षद मिश्रा आदि स्टाफ भी उपस्थित रहा।