घर चलो, घर-घर चलो अभियान से भाजपा का असली चेहरा हो रहा उजागर : मानसिंह

भिण्ड, 03 फरवरी। घर चलो, घर-घर चलो अभियान के दूसरे दिन मेहगांव विधानसभा के ब्लॉक मेहगांव पूर्व में ग्राम करकेपुरा, दबेलापुरा, कूड़रिया पुरा में घर-घर जाकर कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के 15 माह में किए गए जनहितैषी कार्यों के बारे में आमजन से चर्चा की, वह वर्तमान में प्रदेश में भाजपा सरकार में फैली अराजकता का माहौल आज किसान युवा नौजवान आमजन परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा आने वाले 2023 में इस तानाशाह सरकार को मप्र और 2024 देश से उखाड़ फेंकने का काम आप और हम सबको करना है। क्योंकि दिल्ली में हुए आंदोलन में शहीद हुए किसानों सच्ची श्रृद्धांजलि इस सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद ही मिलेगी। भाजपा द्वारा चलाए जा रही योजनाओं को कागजों में संचालित कर योजनाओं को डाकरे का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है, योजनाओं लाभ आम आदमी को नहीं मिल पा रहा है। अभियान में वरिष्ठ नेता बृजेन्द्र सिंह कल्लू, रणजीत सिंह गुर्जर, अमित दांतरे, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा भदौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर बघेल, सेक्टर अध्यक्ष प्रदीप बघेल, रविन्द्र भदौरिया, नीलम भदौरिया इत्यादि उपस्थित रहे।