भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा आज मछण्ड आएंगे, रावतपुरा धाम भी जाएंगे

स्थानीय समिति के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रथम नगर आगमन पर की ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां

भिण्ड, 28 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष पर चलाए जा रहे बूथ विस्तारक योजना के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत भिण्ड जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र के मण्डल मछण्ड के ग्राम पंचायत रायपुरा शशिकांत भारद्वाज का बाड़ा शक्ति केन्द्र क्र.40, 41 पर स्थानीय समिति के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मार्गदर्शन करेंगे।
भाजपा मीडिया सेंटर जारी प्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत 29 जनवरी को लहार विधानसभा क्षेत्र के मछण्ड मएडल में सुबह 11 बजे बूथ क्र.40, 41 समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक आयोजित करेंगे, साथ ही पन्ना प्रमुखों की बैठक में भी भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा लहार क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं से भी रूबरू होंगे, दोपहर तीन बजे मण्डल के केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से भी संवाद करेंगे, शाम पांच बजे रावतपुरा सरकार के लिए प्रस्थान करते हुए रामलला के दर्शन कर महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष गुर्जर ने समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं एवं लहार विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं, मण्डल पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे मछण्ड के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का स्वागत कर उनकी अगुवानी करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शर्मा मछण्ड मण्डल के रामअवतार शर्मा धानुक के निवासपर दोपहर दो बजे बजे भोजन करेंगे, तीन बजे हितग्राहियों के साथ पन्ना प्रमुख रामदास बघेल के निवास पर बैठक, शाम चार बजे पन्ना प्रमुख रमेश प्रजापति के निवास पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर मार्गदर्शन करेंगे, दोपहर एक बजे बटई कुशवाहा के निवास पर वोटर्स से संवाद करेंगे।