बूथ बिस्तारक योजना के तहत पोलिंग बूथ तक जा रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता

भिण्ड, 28 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा चलाए जा रहे बूथ विस्तारक कार्यक्रम के तहत भाजपा गोरमी मण्डल के 64 बूथ केन्द्रों पर बूथ विस्तारक, कार्यकर्ता, बूथ समिति की बैठकों में भाग लेने जा रहे हैं। यहां पर सभी कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है एवं बूथ समितियों का पुनर्गठन किया जा रहा है।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ पर जाकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, पार्टी को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। पार्टी कार्यमर्त ग्राम पंचायत सुकाण्ड के बूथ केन्द्रों पर बूथ बिस्तारक जयवीर पुरोहित, आईटी एक्सपर्ट अरविंद जैन, ग्राम केन्द्र कुटरोली के बूथ केन्द्रों पर बूथ बिस्तारक गोकुल सिंह परमार, आईटी एक्सपर्ट सुभाष यादव, स्थानीय प्रबंधक राजेन्द्र गुर्जर एवं ग्राम केन्द्र अकलोनी में बूथ विस्तारक ऋषिकेश शर्मा, आईटी एक्सपर्ट मोनू शर्मा, स्थानीय प्रबंधक विजय प्रताप भदौरिया एवं स्थानीय बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। ग्राम पंचायत परोसा में विस्तारक दलबीर सिंह तोमर, आईटी एक्सपर्ट सोनू भदौरिया, स्थानीय प्रबंधक नाथूराम पटेल ने परोसा ग्राम केन्द्र के विभिन्न पोलिंग बूथ पर जाकर बूथ समितियों की बैठक ली एवं बूथ समितियों को डिजिटल किया।