भिण्ड, 24 जनवरी। मां गजानन वृद्ध आश्रम समिति द्वारकापुरी वार्ड क्र.13 मौ के संचालक निहाल सिंह परिहार ने सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के उपसंचालक के मार्गदर्शन में आज अपनी पोती तपस्या परिहार का जन्मदिन माँ गजानन वृद्ध आश्रम में आधा सैकड़ा का वृद्ध जनों को गर्म कपड़े, कंबल व विनर का वितरण कर मनाया है। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, कांग्रेस नेता राजीव कौशिक, धर्मेन्द्र बाबा, कल्लू गुर्जर, आलोक मिश्रा, विजय यादव, इकबाल खान, विवेक परिहार, संदीप सक्सेना आदि मौजूद थे।







