भाजपा मण्डल मौ की कामकाजी बैठक आयोजित

भिण्ड, 11 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मौ की कामकाजी बैठक मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें शक्ति विस्तारक एवं सह विस्तारक बनाए गए।
मुख्य अतिथि मोहन सिंह कुशवाह ने कहा कि हमें हर बूथ पर जाकर बूथ बिस्तार एंव पन्ना प्रमुख व पार्टी के वरिष्ठ लोगों से मिलकर यह कार्य हमें जो संगठन ने दिया है , हम उसे सही तरीके से संपन्न करें। बैठक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष रघुवीर पवैया, हरनारायण कुशवाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना गुर्जर, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, लाखन सिंह यादव, मण्डल अध्यक्ष युवामोर्चा वीरेन्द्र यादव फौजी, नरेन्द्र तोमर, राजेश कुशवाह, रघुराज सिंह गुर्जर, हरीशंकर भार्गव, धर्मेन्द्र राणा, मेहबूब खां, रामकुमार जादौन, राजेन्द्र गोड़, रवि यादव, कोमल यादव, शतीष परिहार, सुल्तान मौर्य, रामू कुशवाह, मुकेश पवैया, सम्मलित हुए। अंत में आभार प्रदर्शन मण्डल के उपाध्यक्ष रामख्तयार गुर्जर ने किया।