डॉ. भारद्वाज बने ब्राह्मण संघ के प्रदेश प्रवक्ता

भिण्ड, 06 जनवरी। सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लेकर धरातल पर कार्य कर रहे श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष व संस्थापक इंजी. विजय शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए, प्रदेश सह प्रभारी अरुण व्यास, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन शर्मा की सहमति और युवा प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज पाण्डेय के अनुमोदन पर समाजसेवी डॉ. अनिल भारद्वाज को मध्य प्रदेश का प्रवक्ता मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वज ने जिम्मेदारी मिलने पर कहा वे पूरे प्रदेश में सामाजिक स्तर और राजनीतिक स्तर पर ब्राह्मण समाज का जो राजनीतिक पतन हो रहा है वह बहुत ही चिंता का विषय है और हम संगठन के माध्यम से पूरे प्रदेश में युवाओं को एकजुट कर राजनीति क्षेत्र में भी मजबूती प्रदान करेंगे। समाज एवं संगठन द्वारा दी गई जिमेदारी का निर्वाहन करूंगा। डॉ. भारद्वाज को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर समाजसेवी अशोक भारद्वाज, बिहारी स्कूल के संचालक राजेश शर्मा, एडवोकेट रामहरि शर्मा, राजेश भारद्वाज, धर्मेन्द्र शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, भगवान दास सैंथिया, दीपक चौधरी, नरेन्द्र चौधरी, गणेश भारद्वाज, बबलू पाण्डेय, विनोद पंडित, गिरिराज पाण्डेय, नीरज पराशर, संजय पाठक, राहुल थापक, गगन शर्मा, कमल शर्मा, आदित्य दुबे, राजीव बरुआ, आलोक भारद्वाज, पवन भारद्वाज, आदित्य पुरोहित पुरखा, कृष्णा पुरोहित, छोटू खेरी, अतुल पाठक सहित तमाम इष्टमित्रों ने बधाई दी।