– भाजपा कार्यालय में मनी पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की जयंती
भिण्ड, 11 नवम्बर। पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की जयंती भाजपा जिला कार्यालय पीडब्लयूडी कॉलोनी पर मनाई गई। पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया सहित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से संगठन और समाजसेवा एवं सरकार में मुख्यमंत्री जैसे कुशल शासक बनकर प्रदेश के विकास और प्रगति के लिए अपनी जनकल्याणी योजनाओं के साथ एकात्म मानव वाद के विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की विचारधारा को लेकर अंतिम छोर तक के व्यक्ति को आत्म निर्भर विकास की दिशा से जोड़ने का काम किया। 1990 में जब मुख्यमंत्री बने हर गरीब कल्याण कार्य के लिए अच्छी योजनाओं को संचालित किया। अयोध्या में भगवान राम के मन्दिर आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने उनकी सरकार को गिरा दिया। भारतीय जनता पार्टी का विचार सत्ता प्राप्ति नहीं, समाज कल्याण और राष्ट्र के लिए है।
भाजपा जिला अध्यक्ष नरवरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की जयंती पर पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को कहा कि उनके अनुकरणीय विचार एवं सिद्धांतों को अपने हृदय में स्थापित करते हुए प्रत्येक बूथ पर भाजपा को मजबूत बनाकर संगठनात्मक शक्ति को मतबूत करें। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र राजौरिया, उपेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया, मनोज अनंत, जिलामंत्री पिंकी शर्मा, सोशल मीडिया के जिला संयोजक मोनू नरवरिया, कार्यालय सह प्रभारी रोहित शाक्य, सोशल मीडिया जिला सह प्रभारी शेखर खटीक, जनपद उपाध्यक्ष मयूर सिंह भदौरिया प्रमुख रूप से उपस्थ्ति थे।







