भिण्ड, 09 नवम्बर। भारतीय युवा शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा नंदू ने अपनी कार्यकारिणी गठित कर दी है। जिसमें चन्द्रकान्त बौहरे को प्रदेश प्रवक्ता, रविन्द्र शर्मा को कानून सलाहकार, अमित बौहरे को प्रदेश उपाध्यक्ष, दिवाकर बरुआ को प्रदेश महासचिव, श्यामसुंदर पचौरी को प्रदेश सचिव, दिनेश उपाध्याय को प्रदेश मीडिया प्रभारी, आलोक दैपुरिया, शिवम सिंह राजावत, अभिषेक शर्मा, नारायण शर्मा, युगल चूड़ावत को प्रदेश सचिव, सोनू श्रीवास को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सोशल मीडिया प्रभारी, आकाश मिश्रा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, नीतेश शर्मा सोनू को संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर नियुक्त किया गया है।







