गांधी जयंती पर भाजपाइयों ने खरीदी खादी, व्यापारियों का किया सम्मान

– सभी मण्डलों में किया पौधारोपण

भिण्ड, 02 अक्टूबर। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतिम दिवस गांधी जयंती पर भाजपा द्वारा जिले के सभी 29 मंडलों में संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद संध्या राय, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मार्केट भिण्ड पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के सभी मण्डलों में खादी भंडार पर खादी खरीदी और खादी व्यापाररियों का सम्मान किया। जिले के सभी 1480 बूथ पर पौधारोपण किया गया। भिण्ड में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, राजेन्द्र शर्मा राजे, रविसेन जैन, कोकसिंह नरवरिया, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मायाराम शर्मा एडवोकेट, डॉ. रमेश दुबे, कृष्णाकांता तोमर, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र राजैरिया, शिवराज सिंह यादव, जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया, मनोज अनंत, जिला मंत्री पिंकी शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, शिवप्रताप सिंह राजावत, मण्डल अध्यक्ष शेरू पचौरी, प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, युवामोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन, महामंत्री आरती पाठक, संगीता कौशल, ममता मिश्रा, विनीत सोनी, बेबी राठौर, नागरिक सहकारी बैंक की पूर्व अध्यक्ष ऊषा नगरिया, मोनू नरवरिया, शेखर खटीक, रोहित शाक्य, दिलीप सिंह कुशवाह, महेश सिंह नरवरिया एडवोकेट, अमित जैन, सुनील बाल्मीकि, संतोष सिंह राजावत, राजपाल सिंह भदौरिया, ओमेन्द्र सिंह भदौरिया, महामंत्री राजीव उपाध्याय, देवेन्द्र जैन दाढ़ी, महेन्द्र सिंह कुशवाहा, अनूप पाण्डे सुनील शर्मा, सिद्धार्थ जैन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन जैन, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह तोमर, ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, सत्यम सोनी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।