मां गजानन वृद्धाश्रम मौ में मनाया गया वृद्धजन दिवस

भिण्ड, 02 अक्टूबर। मौ-सेवढ़ा मुख्य सड़क मार्ग वार्ड क्र.13 में स्थित मां गजानन वृद्धाश्रम में गत दिवस वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आजादनवी कुरैशी (विधायक प्रतिनिधि), विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद खलील के सानिध्य में वृद्धजनों को अंगवस्त्र, शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह और मां गजानन वृद्धाश्रम संचालक निहाल सिंह परिहार ने संस्था की प्रगति और उसमें रह रहे वृद्धजनों की समस्याओं, विकासशील कार्यों और वहां की प्रगति के वारे में विस्तार से जानकारी दी।