भिण्ड, 29 सितम्बर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित सूर्या रोशनी में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां भगवती दुर्गा की झांकी सजाई गई है। इसमें फैक्ट्री प्रबंधन व कर्मचारी मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर आरती और कीर्तन भजन कर मां के जयकारे लगाए गए।
नवरात्र के छठे दिन कंपनी में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फैक्ट्री प्रबंधन व कर्मचारियों और ठेकेदारों में मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा-अर्चना धूमधाम से की और जमकर भजन कीर्तन किए। ठेकेदार जवाहर सिंह यादव, ठेकेदार पप्पू भदौरिया और फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों ने मां के भजन कीर्तन गाकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर फैक्ट्री प्रबंधन ने मां के दरबार में जमकर ठुमके लगाए और विधि-विधान से मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। फैक्ट्री कर्मचारियों ने फूल, धूप, दीप, नारियल और चुनरी अर्पित कर मां कात्यायनी से परिवार के मंगल की कामना की। इस अवसर पर मालनपुर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक बलवंत सिंह यादव और सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह तोमर ने स्टाफ के साथ आकर मां की पूजा अर्चना में सम्मिलित होकर आरती की।