भिण्ड, 16 जून। मौ नगर के वार्ड क्र.13 द्वारिकापुरी रतवा रोड निवासी साधारण परिवार के आशाराम शाक्यवार सेवानिवृत शिक्षक के प्रपौत्र कृष्णा शाक्य सुपुत्र डॉ. कमल सिंह उर्फ बंटी ने वर्ष 2025 की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट यूजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहिले ही प्रयास में एमबीबीएस में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है।
कृष्णा शाक्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मौ के ग्लोबल इंटर कॉलेज से पूरी कर ग्वालियर से तैयारी कर इस सफलता को अंजाम दिया है। कृष्णा की इस उल्लेखनीय सफलता से उनके परिवार और शुभ चिंतकों में हर्ष का माहौल है। छात्र कृष्णा शाक्य को शुभ आशीर्वाद देने वालों में डॉ. जसवीर सिंह अरोरा, डॉ. अजय कुमार उर्फ बिल्लू शर्मा, रमेश राठौर पत्रकार, कमल सिंह उर्फ बंटी यादव संचालक ग्लोबल इंटर कॉलेज मौ, राजेश राठौर संचालक यूनिवर्सल डी बोर्डिंग स्कूल ग्वालियर, देवेश सिंह राठौर, गोपाल सिंह कुशवाह भाजपा मंडल अध्यक्ष मौ, दिनेश राठौर, डॉ. गोविन्द गौड, मनोहर सिंह गौर आदि प्रमुख हैं।