भाजपा मौ मण्डल की बैठक आयोजित

भिण्ड, 04 अप्रैल। गोहद विधानसभा के मण्डल मौ की बैठक रैन-बसेरा मौ में आगामी 6 से 14 अप्रैल तक 67 बूथों पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर संपन्न हुई। बैठक को सज्जन सिंह यादव व फरेन्द्र सिंह सिकरवार ने संबोधित किया और रामू कुशवाह ने मन की बात पर विचार रखे। स्वागत भाषण रामअख्तियार सिंह गुर्जर, संचालन सुल्तान मौर्य, आभार पंकज सिंह कुशवाह ने व्यक्त किया।
बैठक में रामकुमार शास्त्री, रघुवीर सिंह पवैया, बृजेन्द्र सिंह पटेल, मर्जाद सिंह यादव, वीरेन्द्र सिंह यादव, जगत सिंह कुशवाह, जसवंत सिंह कुशवाह, दयाराम राठौर, गोपाल सिंह कुशवाह, पर्वत जादौन, महेन्द्र सिंह परिहार, हनुमंत जादौन, रामनिवास यादव, विनोद शर्मा, प्रमोद यादव, संतोष यादव, सोमवीर शिवहरे, अमृतलाल खटीक, अवधेश श्रीवास, बृजकिशोर परिहार, सोनू खान, सुधीर कुमार ओझा, अशोक गोयल, रामकुमार जादौन, रिंकू सिंह जादौन, ध्यानेन्द्र गुर्जर, आशीष माहोर, अजय अग्रवाल आदि ने भाग लिया।