गहोई समाज कार्यकारिणी का शपथ एवं अन्नकूट समारोह आयोजित

भिण्ड, 08 दिसम्बर। गहोई समाज द्वारा अन्नकूट का आयोजन रविवार को रविवार को किया गया। इसके साथ ही गहोई समाज की नवीन कार्यकारणी का शपथ ग्रहण एवं वर्तमान कार्यकारणी का विदाई समारोह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रेमनारायण खंताल, अध्यक्ष चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा राखी गेंडा, अध्यक्ष चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य महिला मण्डल सभा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम मंच कार्यक्रम किया गया। साथ ही महिला मंडल का भी शपथ ग्रहण समारोह हुआ तथा कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
नवीन कार्यकारिणी में रामबाबू डेंगरे अध्यक्ष, गौरव गुप्ता सचिव, कमलेश लहारिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमलेश सांवला कोषाध्यक्ष, सतीश पहाडिया उपाध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई गई तथा महिला मंडल का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सुनीता पहाडिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। जिन्होंने अपनी टीम गठित की, जिसके बाद महिला मंडल की सभी पदाधिकारी को भी शपथ दिलाई गई।