भिण्ड, 05 अक्टूबर। नदियां बचाओं जनजागरण अभियान चंबल यात्रा के चतुर्थ दिवस महंत स्वामी तेजोमय वनजी महाराज एवं पर्यावरणविद रोबिन सिंह गढा चांचर से किशुपुरा स्थित विशंभर सिंह भदौरिया द्वारा निर्मित शिव भवन मन्दिर पर गढा निवासी सूरजवली के नेतृत्व में पहुंचे।
अखिल भारतीय संत समिति भिण्ड जिला के अध्यक्ष महंत कालीदास महाराज ने यात्रा में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्रदान किया। साथ में श्रीश्री 108 रामेश्वरदास महाराज, रामकुमार, संजय शर्मा, राकेश नरवरिया आदि लोग उपस्थित रहे। यहां बता दें कि यह जनजागरण चंबल यमुना संगम शेरगढ कचहरी जिला इटावा उप्र से शुरू होकर चंबल नदी के संगम स्थल महू जिला इंदौर की ओर जाकर वापस चंबल यमुना संगम भरेह तक दो हजार किमी की दूरी कर संपन्न होगी।