भाजपा संगठन सदस्यता अभियान की बैठक सोमवार को मौ में

भिण्ड, 08 सितम्बर। भाजपा मण्डल मौ की सदस्यता अभियान 2024 की कार्यकर्ता बृहद बैठक नौ सितंबर सोमवार को दोपहर एक बजे नरसिंह मन्दिर मौ पर भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य लेंगे। भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने मण्डल में निवासरत सभी जिला व प्रदेश पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश, जिला, मण्डल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व आमजनों, सामाजिक संगठनों से बैठक में सम्मिलित होने की अपेक्षा की है।