भिण्ड, 08 सितम्बर। नगर परिषद मौ के अध्यक्ष पति एवं वार्ड क्र.11 के पार्षद सज्जन सिंह यादव जो कि वर्तमान में सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर संचालन समिति के अध्यक्ष हैं, अब शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौ के संरक्षक की जिम्मेदारी निभाएंगे। यह ऐलान उन्होंने अपने जन्मदिन पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मंच से शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौ को गोद लिया है। स्कूल के संरक्षक बनकर जिम्मेदारी ली है जिसे वे बखूबी निभाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष पार्षदगणों व सेवानिवृत शिक्षकों, पत्रकार बधुओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बालिकाओं द्वारा सांसस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतीश कदम ने किया। कार्यक्रम में नगर परिषद मौ सीएमओ के महेश पुरोहित, नगर निरीक्षक थाना मौ डॉ. संतोष सिंह यादव, प्राचार्य शा. बालक उमावि मौ एमएल वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, पार्षदगण वीरेन्द्र सिंह यादव फौजी, सुल्तान मौर्य, मायाराम यादव, रामसनेही, सतपाल सिंह यादव, पुजारी कमलेश मिश्रा, उदयभान सिंह यादव, संतोष सोनी, कमल वर्मा, राजू मिश्रा, महबूब खा, शैलेन्द्र मिश्रा, जिनेन्द्र कुमार जैन, कमल किशोर यादव बंटी, शिवराज सिंह यादव, मौ नप उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, अशोक किशन, नरेश सिंह यादव एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।