-अग्रवाल गंगा मन्दिर में हुए कार्यक्रम में दो प्रतियोगिताओं का भी किया आयोजन
भिण्ड, 11 अगस्त। शहर के अग्रवाल गंगा मन्दिर में महिलाओं द्वारा हरियाली तीज पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें महिलाओं ने सबसे पहले मन्दिर में स्थापित देवी देवताओं की उपासना की, उसके बाद सभी का परिचय किया गया। इसके बाद प्रतियोगिताएं हुईं।
अग्रवाल सभा के प्रवक्ता भरत बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि किला रोड स्थित अग्रवाल गंगा मन्दिर में महिला मण्डल द्वारा हरियाली तीज का कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। सभी महिलाओं को हरे परिधान में आने के लिए गु्रप के माध्यम से आग्रह किया गया था। सूचना के अनुसार सभी महिलाएं हरे परिधान में गंगा मन्दिर पहुंची। पूजा अर्चना करने के बाद उपस्थित महिलाओं ने हरियाली तीज के भजन गाए और मन्दिर परिसर में नृत्य किया। बुजुर्ग महिलाओं द्वारा हरियाली तीज की कहानी सुनाई गई और इसके महत्व को समझाया गया। इसके बाद प्रतियोगिताएं आरंभ की गईं। सबसे पहले चेयर रेस प्रतियोगिता की गई, जिसमें प्रथम स्थान स्वाती अग्रवाल ने हांसिल किया। इसके बाद सुहाग का सामान ढूंडो प्रतियोगिता हुई, जिसमेंं प्रथम स्थान पर रजनी अग्रवाल रहीं। विजेता प्रतिभागियों को निर्णय के तुरंत बाद पुरुष्कार दिए गए। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को स्वाल्पाहार कराया गया। महिला मण्डल द्वारा आगामी समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के विषय में भी चर्चा की गई थी। आयोजित कार्यक्रम में आधा सैकडा से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की।