भिण्ड, 25 दिसम्बर। हम फाउण्डेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत चौधरी की अनुशंसा पर नवीन कार्यकारिणी 2024-25 में हम फाउण्डेशन मप्र का प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली और मध्यभारत प्रांत का प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप महेश्वरी को बनाया गया है। अली और महेश्वरी के मनोनयन पर प्रदेश महामंत्री प्रशासन दिनेश शुक्ला, प्रमोद समाधिया, प्रांतीय महासचिव प्रो. रामानंद शर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री शैलेश सक्सेना, जिलाध्यक्ष डॉ. सुमित्रा भदौरिया, शाखा सरंक्षक एडवोकेट महेन्द्र चौधरी, शाखा अध्यक्ष अरविन्द भदौरिया, जिला महामंत्री विपुल सेठ, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष योगेश शर्मा, उपाध्यक्ष अजीत उपाध्याय, सचिव नोसीन, अमनदीप, शिवम श्रीवास्तव, विकास कुशवाह आदि ने बधाई दी है।
पीएचई उपयंत्री पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई
भिण्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पीएचई विभाग में आउटसोर्स उपयंत्री के पद पर कार्यरत प्रियांशु कुस्तवार को बिना पूर्व सूचना के ग्राम दुल्हागन और ग्राम मधैयापुरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में अनुपस्थित रहने और कर्तव्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रस्तावित की है।