विकास के लिए भाजपा को जिताएं, जीतकर कांग्रेस को उखाड फेंके : चौधरी

गोहद से भाजपा प्रत्याशी आर्य के समर्थन में नुक्कड सभाओं में की भाजपा को जिताने की अपील

भिण्ड, 13 नवम्बर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने भाजपा प्रत्याशी लालसिंह आर्य के समर्थन में ग्रामीण क्षेत्रों में समर्थन में विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसपंर्क करते हुए 17 नवंबर को होने जा रहे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमत के साथ जीतने की मतदाताओं से अपील की।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने विधानसभा क्षेत्र गोहद के पिपरसाना धमसा, भगवासा चदाहरा, खुर्द, बिरखडी पिपाहडी में नुक्कड स्वभाव को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह चुनाव मप्र की विकास की तस्वीर को बदलने का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्ट और बेईमान, झूठ, का भ्रम छल और कपट करने वाली पार्टी है। जिसने 2018 के विधानसभा चुनाव में मप्र में महिलाओं गरीबों किसानों से झूठ बोलकर सरकार बनाई थी। कहा था कि हम 10 दिन में किसानों के कर्ज माफ कर देंगे हम बेरोजगारों को भत्ता देंगे ना तो किसानों का कर्ज माफ हुआ और ना ही युवाओं को रोजगार दिया गया हमारी भाजपा सरकार की विकास गरीब कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर उनके साथ चल करने का कार्य किया।
उन्होंने नुक्कड सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गोहद विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लालसिंह आर्य आपके जाने पहचाने पुराने चेहरे हैं, विकास और प्रगति और मप्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए 17 नवंबर को आप भाजपा के पक्ष में मतदान करें। इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष रवि शर्मा एवं पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे।