भिण्ड, 08 नवम्बर। खण्ड चिकित्सा अधिकारी गोहद डॉ. व्हीएस सिकारिया के मार्गदर्शन में बुधवार को रेडियोग्राफर रवि जोशी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद पर रेडियोग्राफी दिवस मनाया गया। इस दौरान विल्हेम्स कोनार्ट रॉटजन के चित्र पर पुष्प माला अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया गया। एक्स-रे मशीन का आविष्कारक विल्हेम्स कोनार्ट रॉटजन द्वारा आठ नवंबर 1895 में किया था। उनके इस अविष्कार के लिए 1901 में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था।
रेडियोग्राफर रवि जोशी ने आज उन रेडियोग्राफर को भी श्रृद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने नर सेवा में एक्सरे मशीन पर कार्य करते करते रेडिएशन के दुष्प्रभाव से कैंसर से पीडित होकर मृत्यु को प्राप्त हो गए। जोशी ने बताया कि रेडिएशन के दुष्प्रभाव से आज भी कई रेडियोग्राफर पीडित है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश शर्मा ने एक्सरे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया और अनावश्यक रूप से एक्सरे नहीं करवाने की सलाह दी। डॉ. आदित्य शर्मा ने एक्सरे के आविष्कार के बाद मेडिकल फील्ड में जो अभूत पूर्व बदलाव हुए उसके बारे में विचार व्यक्त किए। उन्होंने एक्सरे, सिटी, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड मशीनों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. निकिता सिंघल, डॉ. विक्रम मिलन, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन सिंह भदौरिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूजा शर्मा, योगेश सिंह, डॉ. जितेन्द्र भटेले, स्तुति पाल, रागिनी, मनोज कुमार, अंकिता चांचड, डॉ. अरविंद कुशवाह, डॉ. सत्यनारायण, लैब टेक्नीशियन मुनेन्द्र बघेल, फार्मासिस्ट प्रदीप शर्मा, टीबी ट्रीटमेंट सुपर वाईजर अरुण सिंह भदौरिया, बीसीएम राघवेन्द्र सिंह, बीपीएम वीरेन्द्र अटल, लेखपाल पूरन सिंह एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।