मंगलवार को दंदरौआ धाम में श्रृद्धालुओं ने की पूजा
भिण्ड, 31 अक्टूबर। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआधाम में कार्तिक कृष्ण पक्ष के मंगलवार को हजारों श्रृद्धालुओं ने डॉक्टर हनुमान महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही धाम के महंत महामण्डलेश्वर रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर महाराज ने कहा कि इस संसार में प्रत्येक मनुष्य को भगवान के नाम का जप करना चाहिए एवं भजन करना चाहिए, जिससे मनुष्य को संसारिक कठिनाइयां से सुगमता निकला जाता है। मनुष्य को गरू के वचनों का पालन करना चाहिए। जो मनुष्य ईश्वर की आराधना करता है, उस मनुष्य के हृदय में दूसरे जीवों के प्रति दया का भाव रहता है, यही मानवता का धर्म है। एक मानव को मानव के प्रति दया का भाव रखना चाहिए। इस मौके पर रामवरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, नरसी दद्दा, हरिओम बरुआ, मिच्चू बाबा सहित अनेक श्रृद्धालु मौजूद रहे।