हमें बूथ की मजबूती पर ध्यान देना है

गोहद भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित

भिण्ड, 29 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी लालसिंह आर्य के चुनाव प्रचार में गति देने के भाजपा चुनाव कार्यालय पर एससी/एसटी, युवामोर्चा, टोली संचालक एवं गोहद नगर मण्डल, गोहद ग्रामीण मण्डल, चितोरा मण्डल, मौ मण्डल की बैठक विभिन्न चरणों मे संपन्न हुई। जिसमें दायित्व प्रदान किए गए। बैठक को विजय दुबे, रघुराज कुलकर्णी, अवधेश सिंह कुशवाह, अलका सिंह पटेल ने संबोधित किया।
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठकों को संबोधित करते हुए विजय दुबे एवं अवधेश सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की पुन: सरकार बन रही है, कार्यकर्ताओं के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण है, हमें अपने बूथ पर नजर रखना है, अपना बूथ सबसे मजबूत के उद्देश्य को सार्थक कर अपने प्रत्याशी को विजयी बनाना है। भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए लखनऊ से पधारीं दीदी अलका सिंह पटेल ने गोहद महिला मोर्चा में ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि मप्र की भाजपा सरकार में महिलाओं के लिए काफी योजनाओं को संचालित किया गया है, हमें इनका प्रचार-प्रसार करना है, इसके लिए हमें टोली बनाकर घर-घर दस्तक देना है। बैठक में रामबाबू उपाध्याय, कमल सिंह तोमर, चन्द्रशेखर शर्मा, नरेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक जैन, दीपक तोमर, रवि शर्मा, देवेन्द्र गौड, अमर सिंह, भीकम कौशल, रामसिया जाटव, कंचन सिंह गुर्जर, अर्चना सोनी, सीमा जाटव, प्रतिभा सोनी आदि उपस्थित थे।
भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी लालसिंह आर्य ने ग्राम बिरखडी, हरगोविन्दपुरा, चौ. दिलीप सिंह का पुरा में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।