मालनपुर में मिला अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

भिण्ड, 29 अक्टूबर। मालनपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुटी है। लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार हरीराम की कुइया 719 हाईवे पर बनी गुमठी के पास एक व्यक्ति का शव पडा होने की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।