भिण्ड, 27 अक्टूबर। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह की कार्यशैली एवं कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मण्डल अध्यक्ष, पूर्व जिला मंत्री, एफसीआई के डायरेक्टर रहे धनोली मेहगांव से नरेश सिंह भदौरिया भाजपा छोड कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। डॉ.सिंह के भिण्ड स्थित टिकासरे पर नरेश सिंह भदौरिया ने उनसे मुलाकात कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। तो वहीं विधानसभा लहार के बसंतपुर ग्राम से धर्मेन्द्र सिंह दोहरे, रोहित सिंह दोहरे, छोटेलाल दोहरे, इन्द्रपाल दोहरे, कृपाराम दोहरे, सुनील सिंह, सूरज सिंह, राजाबाबू सिंह बसपा छोड कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। बसपा के समर्थकों को कांग्रेस में शामिल करने में हिमांशु खरे की मुख्य भूमिका रही।
नेता प्रतिपक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
नेता प्रतिपक्ष एवं लहार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. गोविन्द सिंह आलमपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई, जिसमें कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए जन-जन तक तक कांग्रेस की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में गांव-गांव में जनसंपर्क में उतरने को कहा।