भिण्ड, 22 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा नया बस स्टैण्ड मौ पर रविवार को क्षेत्रीय चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया गया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी लालसिंह आर्य एवं बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कार्यालय का उदघाटन दीप प्रज्वल कर किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी लालसिंह आर्य ने कहा कि आप तो मप्र एवं देश में विकास की धारा को चुनें, क्षेत्र के किसानों एवं क्षेत्र की जनता के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हाथ मिलाकर देश के साथ कार्य किया है। पार्टी का कार्य है सबका साथ सबका विकास। पूर्व निगम अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि अपने कार्यकर्ता सभी अपनी-अपनी जगह क्षेत्र में अपने बूथ पर कडी मेहनत कर क्षेत्र से अपने प्रत्याशी लालसिंह आर्य को चुनाव जिताकर क्षेत्र के विकास में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर सरनाम सिंह मामा, रघुवीर सिंह पवैया, नप अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, गोपाल सिंह कुशवाहा, उदयवीर सिंह, प्रकाश जैन, लाखन सिंह, मरजाद सिंह, जगत सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार जैन, महेन्द्र सिंह यादव, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, वीरेन्द्र सिंह यादव, रामअख्तियार गुर्जर, रघुराज सिंह गुर्जर, वकील यादव, अजय अग्रवाल, सोमवीर शिवहरे, सुल्तान जाटव, रामू कुशवाहा, अवधेश सबिता आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।