पूर्व विधायक रसाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता से दिया त्यागपत्र

टिकिट न मिलने से नाराज थे पूर्व विधायक

भिण्ड, 15 अक्टूबर। लहार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से टिकिट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक रसाल सिंह ने रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की एक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को भी भेजी है।
लहार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक रसाल सिंह ने जिलाध्यक्ष को सौंपे त्यागपत्र में कहा है कि मैंने भाजपा संगठन के एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया है। सदैव संगठन के हित में कार्य किया, लेकिन संगठन ने पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले नेता को बढावा देकर बिना किसी को सुने चुनावी रण में उतारकर पार्टी में लोकतंत्र की हत्या की है। ऐसे में मेरा उनके लिए प्रचार करना मेरे स्वाभिमान के साथ न्याया नहीं होगा।