भारतीय जनता पार्टी भिण्ड जिले की नवीन कार्यकारिणी घोषित

भिण्ड, 11 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने अपनी नवीन जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसमें 13 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 12 जिला मंत्री, एक-एक कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, जिला कार्यालय मंत्री, दो सह जिला कार्यालय मंत्री, एक-एक मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, सह सोशल मीडिया प्रभारी, जिला आईटी प्रभारी, सह जिला आईटी प्रभारी नियुक्त किए हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने बताया कि घोषित की गई कार्यकारिणी में उपाध्यक्षों में उपेन्द्र शर्मा, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, शिवराज सिंह यादव, उपेन्द्र राजौरिया, अनिल सिंह कुशवाह, सुधा राठौर, नेहाल सिंह, अनिल कटारे, राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, रमेश तोमर, रणजीत सिंह कुशवाह, सज्जन सिंह यादव राज्जन सिंह भदौरिया, जिला महामंत्रियों में धीरसिंह भदौरिया, कमल शर्मा, मनोज अनंत, जिला मंत्रियों में शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, राधाकृष्ण शर्मा, राजेश कौराव, रश्मि खटीक, अविनाश उपाध्याय, राजकुमारी जैन, मुकेश जैन, डॉ. तरुण शर्मा, शिवप्रताप सिंह राजावत, सुरेश छारी, बजरंग सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, सह कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह कुशवाह, जिला कार्यालय मंत्री आरबी सिंह बघेल एडवोकेट, सह जिला कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, सुरेन्द्र सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी अजय कुमार शर्मा, सह जिला मीडिया प्रभारी महेश सिंह नरवरिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, नागेन्द्र पाल बघेल, जिला आईटी प्रभारी रामू कुशवाहा, गोपाल कुशवाह, सह जिला आईटी सेल प्रभारी अमन शर्मा को नियुक्त किया गया है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया एवं पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने सभी जिले के पदाधिकारी को बधाई देते हुए आगामी मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में जिले के सभी पांचों विधानसभाओं के प्रत्येक बूथ केन्द्र पर संगठन आत्मक शक्ति को मजबूती करते हुए चुनाव अभियान में जुटने का आह्वान करते हुए बधाई दी।