भिण्ड, 02 अक्टूबर। नगर परिषद गोरमी प्राणंग में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जगत सिंह यादव ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बैरिस्टर बनने के बाद भी देश के लिए सब कुछ त्याग कर देश की स्वतंत्रता के लिए सत्याग्रह चलाकर देश की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाई। इसी क्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजीव करैया ने कहा कि लालबहादुर शास्त्री आमजन से किसानों के नेता बनकर उभरे। जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया तथा महात्मा गांधी के राजनैतिक शिक्षाओं से अत्यंत प्रभावित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कटारे ने किया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष माहेश्वरी जाटव, कमल दीक्षित, डॉ. मोहन सकवार, लालसिंह, विजय बरैया, राजू कैराना, श्याम थोकदार, सुलेमान खान, सुभाष मिश्रा, विकास लखेरे, शिवराज सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।