भिण्ड, 16 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र गोहद द्वारा 17 अगस्त गुरुवार सुबह 11 बजे कृषि उपज मण्डी गोहद में गोहद विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है। जिसमें मुख्य वक्ता पूर्वमंत्री जयभान सिंह पवैया एवं भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य उपस्थित रहेंगे। मण्डल में निवासरत वरिष्ठ नेतागण, जिला, मण्डल, पूर्व जिला, पूर्व मण्डल, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण एवं सभी शक्ति केन्द्रों के पालक-संयोजकगण एवं सभी बूथों के अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए एवं समस्त कार्यकर्तागण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्षगण, वर्तमान पार्षदगण एवं पूर्व पार्षदगण, सभी प्रकोष्ठ के संयोजक, मण्डल में निवासरत सभी कार्यकर्ता बंधु को आमंत्रित किया है।