आधा सैकडा लोग हुए भाजपा में शामिल

निगम अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के समक्ष थामा दामन

भिण्ड, 29 जुलाई। मछण्ड मण्डल के ग्राम रायपुरा में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष हृदेश सिंह राजावत के प्रयास से करीब 40 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निगम अध्यक्ष आशुतोष तिवारी और जिला पंचायत भिण्ड की अध्यक्षा कामना सिंह भदौरिया मौजूद रहे। जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक रसाल सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत भिण्ड के उपाध्यक्ष नंदराम बघेल एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी, मिहोना नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संतोष बोहरे, रायपुरा पंचायत के पूर्व सरपंच राघवेन्द्र भारद्वाज, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, मछण्ड मण्डल अध्यक्ष दीपक सिंह राजावत, वार्ड क्र.नौ से जिला पंचायत सदस्य शशिकांत भारद्वाज, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दबोह कप्तान सिंह कौरव, मण्डल अध्यक्ष दबोह देवेन्द्र उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कौरव, सरपंच नंदना राजकुमार, सरपंच नगेन्द्र सिंह राजावत, दिलीप पाठक लहार, पूर्व सरपंच गुढ़ा जैतपुरा परमाल सिंह, सरपंच बसंतपुरा गीतेश, सरपंच राजकुमार कौरव, उपाध्यक्ष गोलू गोस्वामी, जीतू राठौर, जीतू राजावत, दयाशंकर राठौर, राघवेन्द्र सिंह, पवन सिंह, सुघर सिंह तोमर, शिवमंगल सिंह राजावत, नीतू सिरोठिया एवं भाजपा के समस्त जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली, उन सभी लोगों को निगम अध्यक्ष आशुतोष तिवारी और सभी वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा दिलाया कि आज से हम सब आपके सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे। आज से आप हमारे परिवार के अहम हिस्सा हो।
इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वालों में हवलदार सिंह राजावत, बेनसिंह भदौरिया, रविन्द्र सिंह भदौरिया, सरनाम सिंह भदौरिया, सुल्तान सिंह भदौरिया, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, लक्ष्मण सिंह भदौरिया, लाखन सिंह भदौरिया, वीरसिंह बराबर, लल्लू पाल, संतोष पाल, देवसिंह, संतोष विश्वकर्मा, जनवेद विश्वकर्मा, रामअवतार सिंह लरोल, सुखराम जाटव, संजू नाई, मनीष सोनी, राजू, रामकुमार, लालजीत सिंह शाक्यवार, मोहन सिंह राजावत, दिलीप सिंह राठौर, राघवेन्द्र ओझा, रामस्वरूप हरिजन, घनश्याम सिंह राठौड, बलवीर विश्वकर्मा, अहिबरन जाटव, कृष्णा राजावत, संतोष भदौरिया आदि प्रमुख हैं।