भिण्ड, 22 जुलाई। मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह की अनुसंशा और शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा के आशीर्वाद से संतोष त्रिपाठी को नगर कांग्रेस भिण्ड का पुन: अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडके की भावना के अनुसार पार्टी हित में काम करूंगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में भरपूर मेहनत कर पार्टी को जिताने की कोशिश करूंगा, जिससे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। त्रिपाठी की नियुक्ति पर बधाई देने वालों में डॉ. राधेश्याम शर्मा, संदीप मिश्रा, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, रेखा भदौरिया, पानसिंह बाबूजी, संजीव बरुआ, गजेन्द्र यादव, दिवाकर दीक्षित, अतुल मिश्रा, रामजीलाल शाक्य, दर्शन सिंह तोमर, प्रमोद दीक्षित, संजय यादव, विक्रम सिंह राजावत, कुलदीप भारद्वाज, नीरज त्रिपाठी, सुखप्रीत मिश्रा, गोविन्द राजावत, कमलेश जाटव, विनोद जाटव, मोहर सिंह जाटव, हिम्मत सिंह, गोलू शुक्ला, आयुष मिश्रा, अंकित पचौरी, कमलेश सुमन, राजवीर खन्ना, नंदकिशोर शर्मा, कालीचरण शर्मा, रामप्रकाश जाटव, गंगाराम जाटव, स्नेहलता जैन, सरोज कृष्णा कुशवाह, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, मनोज जैन मामा, बृजेश जैन आदि प्रमुख हैं।