भिण्ड, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका भिण्ड के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा के पिता वासुदेव जोशी का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गए हैं। उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके गोविन्द नगर भिण्ड स्थित निवास पर पहुंचकर श्रृद्धांजली अर्पित की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह एवं अशोक अर्गल, विधायक संजीव सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रविसेन जैन एवं अवधेश सिंह कुशवाह के अलावा सुनील बाल्मीक, सतेन्द्र भदौरिया, माधवराम शर्मा, अशोक भदौरिया, आशु भदौरिया, जिला संघ चालक रामशरण पुरोहित आदि शामिल हैं।