सपाईयों ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

जिला कार्यालय पर केक काटा, डिडी हनुमान मन्दिर पर किया पौधारोपण

भिण्ड, 01 जुलाई। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा नेताओं ने शनिवार को जिला कार्यालय पर केक काटकर मनाया। साथ ही हनुमानजी मन्दिर डिडी पर पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीरज यादव ने उत्तर प्रदेश और देश के राजनीतिक भविष्य, दलित-पिछडे, अल्पसंख्यक, किसान, श्रमिक, महिला, बेरोजगार, नौजवान जैसे हाशिये के लोगों की अस्मिता के प्रतीक, वर्तमान सांप्रदायिक राजनीति के दौर में संविधान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के रक्षक, प्रगतिशीलता और आधुनिकता के साथ वैश्विक सोच से लबरेज उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि हम उनके नेतृत्व में जन-जन के बीच जाएंगे और जनता को बीजेपी के झूठ और सपा के सच से रूबरू कराएंगे। सच और परिश्रम के सहारे 2023 के विधानसभा में सत्ता में भागीदारी प्राप्त कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक समाजवाद (सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय) को पहुंचाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हम इस लक्ष्य के लिए कृत संकल्पित हैं। कार्यक्रम में जिला महासचिव अशोक डंडोतिया, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा एवं राधामोहन सिंह सिमराव, जिला सचिव मोनूसिंह राठौर, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सूरज सिंह बघेल, विधानसभा उपाध्यक्ष अटेर दिनेश यादव सरपंच, विकास यादव किटी, अवधेश बंसल सरपंच सोई, विश्राम जाटव, कुणाल यादव, भरत सिंह, रजत यादव, विशाल यादव, देव, सचिन आदि मौजूद थे।