चौहान के निधन पर भाजपा नेताओं ने किया शोक व्यक्त

भिण्ड, 01 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गजेन्द्र सिंह चौहान के बडे भाई एवं पत्रकार उदयराज चौहान आलमपुर के पिताजी चंदन सिंह चौहान (सेवानिवृत शिक्षक) के निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। गत शनिवार को मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, सेवढ़ा के पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लहार रामकुमार महते, दिलीप पाठक, कप्तान सिंह कौरव, गौरव दीवौलिया इत्यादि ने चौहान परिवार के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इससे पहले लहार क्षेत्र के भाजपा नेता व पूर्व विधायक रसाल सिंह, नवल किशोर मिश्रा, भाजपा नेता अम्बरीश शर्मा के छोटे भाई बंटू शर्मा लहार, शा. महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव, देवीदयाल महाजन सहित अनेक लोगों ने शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।