चार धाम यात्रा के लिए भक्तों का जत्था रवाना

भिण्ड, 11 जून। चार धाम यात्रा के लिए रविवार की शाम को 42 भक्तों का समूह भिण्ड से रवाना हुआ। जिसमें जिले के ग्राम खेरा गोरमी से मैहदा घाट व डिडोना से यात्री रवाना हुए हैं।
इस अवसर पर यात्रियों ने कहा कि सनातन धर्म में हमारी पुरानी परंपरा रही है कि मनुष्य अपने दायित्व से निर्वाह होकर लोग चारधाम यात्रा जाकर भगवान केदारनाथ, बद्री विशाल, गंगोत्री, यमुनोत्री जाकर गौमुख से जल भरकर लाते हैं, तदुपरांत कुछ समय बाद दक्षिण दिशा में स्थित रामेश्वर ज्योतिर्लिंग पर जाकर उनका महाभिशेष किया जाता है। जिसमें भारत भ्रमण यानी परिक्रमा हो जाती है। यह सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की पुरानी परंपरा रही है। इसी तारतम्य में आज हम सब 42 लोग जल भरने के लिए जा रहे हैं। जो चौधरी ट्रैवल्स भिण्ड द्वारा करीब 15 दिन का समय रहेगा, उसके बाद वापसी होगी। यहां से हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ महादेव, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री होते हुए वापसी होगी।
यात्रा पर जाने वाले भक्तों में ग्राम खेरा से सूरतराम शर्मा, जयकिशन शर्मा, मेहदा से विशंभर प्रशाद कटारे, रमेशचंद्र कटारे, नरेशचंद्र कटारे, भूरे दीक्षित, रामहित कुशवाह, अनिल सिंह राजावत, अशोक जोशी, मान पाल सहित सभी लोग रवाना हुए। जिनको कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर के पुजारी विजय महाराज ने तिलक चंदन लगाकर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए यात्री बस को रवाना किया। परिजनों व समाज सेवियों द्वारा फूल माला पहना कर उनका हल्दी चंदन से तिलक लगाकर सम्मान पूर्वक तीर्थ दर्शन के लिए रवाना किया।