जन शिक्षण संस्थान ने जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत निकाली सामुदायिक रैल

भिण्ड, 11 जून। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के जन भागीदारी पखवाड़ा (एक से 15 जून) तक कार्यक्रमों का आयोजन जन शिक्षण संस्थान भिण्ड के विभिन्न केन्द्रों पर हो रहा है। इस कड़ी में रविवार को सामुदायिक रैली का आयोजन किया गया। रैली रेखा नगर प्रशिक्षण केन्द्र से शुरू होकर शहर के मीरा कॉलोनी, लहार रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गौरी का किनारा होते हुए बीरेन्द्र बाटिका में आकर संपन्न हुई। जिसमें संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश शर्मा ने सभी को बताया कि सफलता जादू से नहीं मिलती है। सफल होने के लिए जरूरी कौशल की आवश्यकता होती है। यह सार्वभौमिक सत्य नई पीढ़ी पर भी उतना ही लागू होता है। युवा ऊर्जा किसी भी देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने वाली ताकत बन सकती है, बशर्ते उसे प्रभावी रूप से दिशा दी जाए। कौशल विकास और रोजगार इस ताकत को आगे बढ़ाने के सबसे अच्छे साधन हैं। जन शिक्षण संस्थान इसी दिशा में तीब्र गति से काम कर रहा है। कार्यक्रम में संस्थान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी अंजली शर्मा, योगेन्द्र सिंह तोमर, फील्ड कॉर्डीनेटर मनोज कुमार, लेखाकार हेमंत शर्मा, लिपिक अजय सिंह कुशवाह, कंप्यूटर ऑपरेटर जितेन्द्र शर्मा, रामवीर, जयप्रकाश, प्रशिक्षिका रामजानकी, मिथलेश सोनी, अनीता श्रीवास्तव, मधू सोलंकी, सविता श्रीवास तथा बड़ी संख्या में शहरी नागरिक उपस्थित रहे।