भिण्ड, 17 मई। कांग्रेस का मप्र में नारियों के सम्मान अभियान का गत दिवस मौ के नृसिंह भगवान मन्दिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से शुभारंभ किया गया। नारी सम्मान योजना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिन द्विवेदी (भारत जोड़ो यात्रा के भारत यात्री) और महिला कांग्रेस भिण्ड की अध्यक्ष रेखा भदौरिया मुख्य रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में महिलाओं से नारियों के सम्मान के फार्म भी भरवाए गए। बैठक का संचालन एडवोकेट तिलक सिंह राजौरिया ने किया। इस मौके पर लोकेन्द्र गुर्जर, प्रदेश सचिव दिनेश यादव, डॉ. दिनेश जैन, नवनियुक्त महिला ब्लॉक अध्यक्ष शबनम शर्मा, सुजान सिंह गुर्जर, वीरेन्द्र गुर्जर हरिसिंह नेताजी, आशुतोष शर्मा, इकबाल पठान, शेरसिंह गुर्जर, राकेश गुर्जर, जाहिद खान, प्रदीप यादव, रणवीर यादव, समीर खान, सोनपाल यादव, कल्लू गुर्जर, जागेश यादव, शाहिद खान, विक्की यादव, विकास यादव, बलराम जाटव, वीरसिंह कुशवाह, आकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।