भिण्ड, 13 मई। गोरमी मण्डल के दोनियपुरा शक्ति केन्द्र के अवंतीबाई पार्क ग्राम दोनियपुरा में बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव कांकर एवं विशेष अतिथि के रूप में मण्डल प्रभारी सत्यभान नरवरिया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की। इस अवसर पर स्थानीय सरपंच सुघर सिंह नरवरिया ने उपस्थित अतिथियों का शॉल एवं श्रीफल से स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने दिया।
बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान का उद्देश्य पार्टी अपने बूथ केन्द्र के कार्यकर्ताओं में टीम भावना का जागृत करना है, इसके अलावा पार्टी द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आम गरीब को कैसे मिले इसके लिए अपने बूथ केन्द्र के कार्यकर्ताओं को जागृत करना है। हमारी सरकार ने गरीब कल्याण की कई महत्त्वपूर्ण योजनाएं चलाई है।
कार्यक्रम के अंत में मण्डल प्रभारी सत्यभान सरवरिया द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को हाथ उठाकर बूथ विजय का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य एवं अंत में आभार मण्डल सत्यभान नरवरिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष प्रेमप्रताप नरवरिया, बूथ विजय अभियान की मण्डल टोली के सदस्य मोनू शर्मा, मोनू परमार, राहुल कटारे, बीपी भदौरिया, चरण सिंह नरवरिया, सुरेन्द्र फौजी, संजीव चुरारिया, होतम रावत, साहिब सिंह सहित सभी बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।