भिण्ड, 26 मार्च। गोरमी मण्डल के 64 बूथ केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को रविवार सुबह 11 बजे देखा और सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने जहां देश के अलग-अलग राज्यों में समाज सेवा एवं राष्ट्र उत्थान में लगे लोगों के बारे में विस्तार से बताया।
गोरमी नगर के बूथ क्र.76 पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, वरिष्ठ नेता जयवीर पुरोहित, पटेल यादव, विनोद यादव, शिवराज यादव, मोनू शर्मा, रणवीर परमार, रिंकू दीक्षित, राजेश मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी प्रकार सीताराम की लावन में बूथ अध्यक्ष ऋषिकेश शर्मा के आवास पर, ग्राम मकरोनी में बूथ अध्यक्ष रिपुदमन सिंह भदौरिया के आवास पर, ग्राम किशनपुरा में बूथ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर के आवास पर, नगर में भी अलग-अलग बूथ केन्द्रों पर मन की बात कार्यक्रम को देखा गया। किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाहा के आवास, ग्राम परोसा में बूथ अध्यक्षबृज किशोर थापक के आवास पर कार्यकर्ताओं ने पीएम की मन की बात कार्यक्रम को सुना।