कवि सम्मेलन से समाज को नई चेतना एवं उमंग मिलती है : पाठक

हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर कवियों ने बांधा समां

भिण्ड, 22 मार्च। हिन्दू नव वर्ष गुड़ी पड़वा एवं चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गजबदन मैरिज गार्डन अटेर रोड पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी काव्य रचना से समा बांधा। कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अशफाक खान, समाजसेवी रोहित शर्मा एवं विकास बंसल द्वारा किया गया। जिसका शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
कवि सम्मेलन में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कवि डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला, किशोरीलाल बादल, गजेन्द्र सिंह कुशवाह, रविन्द्र तिवारी, आशुतोष शर्मा नंदू, मुकेश शर्मा ने काव्य रचना की प्रस्तुति की। नव वर्ष के अवसर पर कवियों ने बांधा समां और कविओं ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवि सुनील त्रिपाठी निराला ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं प्रस्तुत कीं, हास्य कवि रविन्द्र तिवारी ने अपनी कविताओं से सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। कवि आशुतोष शर्मा नंदू ने भी अपनी काव्य रचना से समा बांधा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि कवि सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ भारत माता की जय के साथ देश प्रेम व राष्ट्र भक्ति से सराबोर रचनाओं के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक, सामाजिक और समरसता के भाव को बढ़ावा देते हुए हिन्दू संस्कृति और सनातन धर्म का जयघोष करना है। इस वर्ष चैत्र मास में हमारे मित्र मण्डल द्वारा वर्ष प्रतिपदा पर कवि सम्मेलन के माध्यम से जन जागरण करते हुए समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया गया, जो कि अब हर वर्ष हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन होता रहेगा।
कवि सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कांकर, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, सुनील दुबे, जिलामंत्री राधाकृष्ण शर्मा, उपेन्द्र राजौरिया, तरुण कटारे, पिंकी शर्मा, रश्मि खटीक, अर्पित मुद्गल, विष्णुप्रताप सिंह कुशवाह, अतिराज नरवरिया, हृदेश पुरोहित, अमित जैन, सचिन द्विवेदी, सुनील कांकर, देवेश शर्मा, राहुल थापक, राघवेन्द्र कांकर, प्रतीक पाण्डे, अजीत शर्मा, प्रशांत सोनी, रवि बाजपाई, रामहेत शर्मा, दिलीप राठौर, सुरेन्द्र पचौरी आदि गणमान्यजन मौजूद रहे।