भाजपा नेता केपी सिंह का ग्राम टीकरी में हुआ भव्य स्वागत

भिण्ड, 03 अक्टूबर। कोपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता केपी सिंह भदौरिया का पुत्रबधू श्रीमती कामना सुनील सिंह भदौरिया के जिला पंचायत भिण्ड का अध्यक्ष बनने पर मेहगांव विधानसभा के ग्राम टीकरी में ग्रामवासियों ने माला पहनाकर, साफा बांधकर, शॉल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।


इस अवसर पर मप्र शासन के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर, मण्डल अध्यक्ष गोरमी सुभाष थापक, भाजयुमो मण्डल गोरमी अध्यक्ष अरविन्द बरुआ, जनपद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, जनपद सदस्य रमन सिंह भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरोत्तम पटेल, पूर्व उपाध्यक्ष कोपरेटिव बैंक महेन्द्र गुर्जर, सरपंचगण कमलेश पटेल, गोलू गुर्जर, अतेन्द्र गुर्जर, पूर्व मण्डी डायरेक्टर गजेन्द्र गुर्जर, पूर्व सरपंच नेहरू, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह भदौरिया आदि प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।