महिला मोर्चा गोरमी ने गांधी एवं शास्त्री की जयंती पर अस्पताल में बांटे फल

भिण्ड, 02 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मण्डल गोरमी द्वारा सेवा पखवाड़े के तहित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोरमी में महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष सुधा कटारे के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने कहा कि आज गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती पर सेवा पखवाड़े के तहत महिला मोर्चा द्वारा अस्पताल परिसर में मरीजों को जो फल वितरण का कार्य किया गया है, यह बहुत ही पुनीत कार्य है। हमारी पार्टी द्वारा मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लगातार इस प्रकार के कार्यक्रम सेवा दिवस के रूप में आयोजित हो रहे हैं। ये सेवा कार्य विभिन्न मोर्चों द्वारा रोजाना किए जा रहे हैं। इसके लिए मैं महिला मोर्चा को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की मण्डल उपाध्यक्ष सीमा जैन एवं अंत में आभार मण्डल अध्यक्ष सुधा कटारे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलामंत्री राजकुमार जैन, नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमकार यादव, महिला मोर्चा की मण्डल उपाध्यक्ष गीता शर्मा, गुड्डीबाई सीमा जैन, उर्मिला जैन, मीना जैन, अरविंद बरुआ, विजय कुशवाह, दिनेश यादव, शिवराज यादव, मोनू शर्मा, सोनू भदौरिया, राहुल कटारे, अरविंद जैन, प्रेमप्रताप नरवरिया, राजेश मिश्रा, विधिराम कटारे, रणवीर परमार सहित भाजपा एवं महिला मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।