नगर परिषद मालनपुर में निर्विरोध चुने गए भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

भिण्ड, 10 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर बुधवार को गोहद तहसील के नवीन नगर परिषद मालनपुर में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा का कब्जा हो गया है।
रायश्री मुकेश जाटव को नगर परिषद की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया, जो वार्ड क्र.11 से कांग्रेस पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी को पराजित किया था। रायश्री मुकेश जाटव को अध्यक्ष निर्विरोध बनने से ग्वालियर हाईवे रेस्टोरेंट में भाजपा चुनाव प्रभारी मनोज सिंह यादव द्वारा भाजपा पार्षदों ने नौ अगस्त की रात्रि में एकराय घोषणा हो चुकी थी। उपाध्यक्ष का चुनाव पार्षदों की रायसुमारी पर छोड़ दिया। सुबह 11 बजे जैसे ही निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो रायश्री मुकेश जाटव को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। उसके बाद उपाध्यक्ष की चुनाव प्रकिया प्रारंभ की गई और भाजपा की ओर से जितेन्द्र सिंह गुर्जर को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया। परंतु अनिल शर्मा पुत्र अशोक शर्मा जो वार्ड दो से नगर परिषद में ज्यादा मतों से विजयी रहे, उन्होंने बागी प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए फार्म भर दिया। लेकिन अनिल शर्मा ने अपनी पराजित देखते हुए दो बजे अपना फार्म खींच लिया और जितेन्द्र सिंह गुर्जर वार्ड 15 को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित कर दिया गया।


इस अवसर पर नगर परिषद मालनपुर के सामने फटाखे फूटने लगे और डीजे की धुन से भाजपा के नारे ओर मेहताब सिंह और सुरेन्द्र शर्मा के नाम के नारे लगने लगे और फूल मालाओं से विजयी लोगों का स्वागत हुआ। इस चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी शुभम शर्मा एसडीएम, अभिषेक सिंह गौतम, पटवारी संजय शर्मा, आदित्य कुशवाह, अजय खरे पटवारी एवं सौरभ कुमार एवं मालनपुर थाना प्रभारी वीवी करकरे सुरक्षा की दृष्टि से अंदर रहे। निर्वाचन प्रक्रिया में पुरुष एवं महिला पार्षदों को प्रवेश दिया गया, महिला पतियों का प्रवेश वर्जित रहा। इस नव गठित नगर परिषद में भाजपा का कब्जा रहा, जिसमे पूर्व सरपंचों ने एकराय जिसमें सुरेन्द्र शर्मा भाजपा उपाध्यक्ष ग्वालियर एवं मेहताव सिंह लोकेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, रामनिवास सिंह ने अपना योगदान देकर पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने मालनपुर में भाजपा को विजय दिलाई।